Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

तरयासुजान: बच्चों के बीच हुए विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत तीन घायल…पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
Nov 17, 2023, 7:56 AM IST • अब तक 433 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाक खास गांव में बीती देर रात बच्चो की विवाद में हुई मार पीट में, एक की जहा मौत हो गई है,वही उसी पक्ष के तीन लोग घायल बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वही देर रात घटना स्थल पर उपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने पहुंच कर घटना की स्थलीय निरीक्षण किया।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात बाक खास के कुर्मी टोला में धर्मनाथ यादव और शिव यादव के बच्चो में खेलने खलने में आपस में बिबाद हो गया, वहा उपस्थित लोगो ने दोनो पक्षों के समझा बुझा कर उनके घर भेज दिया। इसके बाद एक बार फिर दोनो पक्ष के बड़े लोग आमने सामने हो गए, और मार पीट शुरू कर दिए जिसमे धर्मनाथ यादव उम्र ३५ वर्ष की मौके पर मौत हो गई और उसी पक्ष के तीन लोग चोटिल हो गए जिनके इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर शांति बंदोबस्त में जुट गए,वही तुरंत क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा भी घटना स्थल पर आ गए।

घटना की खबर लगते ही अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। और मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। न्यूज अड्डा को उन्होंने बताया की घटना में धर्मनाथ यादव की मृत्यु हो गई है,वही उनके पक्ष के तीन लोग घायल है जिनके समुचित इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया है,वही एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया जाएगा,जिसके लिए पुलिस टीम बना कर रवाना कर दिया गया है।

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi