News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: कार से बंटी बबली शराब की खेप बरामद, अंतर प्रंतीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 17, 2022  |  9:34 PM

1,487 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: कार से बंटी बबली शराब की खेप बरामद, अंतर प्रंतीय तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना के बहादुरपुर पुलिस चौकी पुलिस ने शनिवार को देर सांयकाल एक कार से बिहार प्रदेश को ले जाए जा रहे अवैध शराब की खेप के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को पुलिस टीम और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही में उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब तस्कर मात्र कुछ ही क्षण में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाला ही था।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

जरिए मुखबिर सूचना यह मिली की एक कार से अवैध शराब की खेप को तस्कर बिहार प्रदेश को अभी कुछ समय में ले जाने वाले है। सूचना पर यकीन कर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने टीम बनाई, टीम में चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार सिंह,उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव आरक्षी सदानंद पटेल,आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी बाबूराम कुशवाहा,को सलेमगढ़ चौराहे पर लगाया,वही दूसरी तरफ आबकारी निरीक्षक तमकुहीराज क्षेत्र संख्या चार ,अमरनाथ काश्यप,हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे मय टीम उक्त कार के प्रतीक्षा में जुटी। तब तक बताए गए कार तेज गति से आते हुए दिखी, कार चालक ने पुलिस टीम से आपने को घिरा देख गाड़ी खड़ा कर भागने लगा, लेकिन उप निरीक्षक गौरव श्रीवास्तव आरक्षी सदानंद पटेल ने बीच बाजार में भीड़ के बीच लगभग पांच सौ मीटर दूर तक दौड़ाते हुए उसे दबोच लिया जिस साहस का प्रत्यक्षदर्शी लोगो ने काफी सराहा।

पकड़ा गया अभियुक्त सिवान जिला बिहार के बदरजीमी थाना बडहड़िया निवासी राकेश पुत्र रवींद्र सिंह अपना परिचय बताया। वही जब कार की तलाशी लिया गया तो उसमे सत्रह पेटी देशी शराब बंटी बबली बरामद किया गया।

मुकामी पुलिस पकड़े गए वाहन के साथ अभियुक्त को थाना लाकर विधिक कार्यवाही में जुटी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking