News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान : धन तेरस के दिन जब इंस्पेक्टर ने गरीब मां की चुटकियों में जीत लिया उनका दिल..पढ़िए पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 29, 2024  |  7:56 PM

257 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान : धन तेरस के दिन जब इंस्पेक्टर ने गरीब मां की चुटकियों में जीत लिया उनका दिल..पढ़िए पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मित्र पुलिस का एक यह भी चेहरा सामने आया है। जहां एक वृद्धा अपनी नाती के लिए मिठाई लेने बाजार में एक दुकान के बाहर घंटो से खड़ी देख रही थी। यह देख वहां मौजूद इंस्पेक्टर तरयासुजान राज प्रकाश साल सिंह ने उनसे पूछा क्या बात है अम्मा ! जिस पे वृद्धा ने बताया कि उसके पास पैसा नहीं है और उसका नाती मिठाई और पटके मांग रहा है जिसके लिए वो बाजार आई है ,लेकिन पैसे कम होने के वजह से वो सोच रही है मिठाई ले या पटके जिसके बाद पुलिस कर्मी ने वृद्धा को पहले मिठाई के दुकान पर मिठाई खिलाया और उसके बाद वृद्धा को दुकान से मिठाई और पटका खरीद कर दिया। इस पर वृद्धा ने इंस्पेक्टर की पीठ थप-थपाई। तरयासुजान थाने क्षेत्र के घाघवा बजार में मंगलवार को देर साम ऐसा कुछ हुआ जिसको देखने वाला हर आम और खास वाह-वाह करता नजर आया। इंस्पेक्टर की संवेदनशीलता देख एक मां की ममता ने खाकी वाले बेटे की पीठ थपथपाए जा रही थी।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

असल में धन तेरस पूजा की शांति सुरक्षा बंदोबस्त में भ्रमणशील रहे प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राज प्रकाश सिंह थाना क्षेत्र के घाघवा बजार में पहुंचे,और ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक कर रहे थे, की उनकी पैनी नज़र एक मिष्ठान की दुकान पर ठहर गई, जहा वह बुजुर्ग महिला टक टकी लगा ओह पोह से गुजर रही थी,जिससे अपने को रोक नहीं पाए इंस्पेक्टर ने जानकारियां लेकर अपनी संवेदना का परिचय दे डाला।

इंस्पेक्टर राज प्रकाश की इस सेवा को देखकर वृद्ध मां का दिल भर आया। आंखों से निकल रहे आंसुओं के बीच मुह से केवल आशीर्वचन ही निकल रहे थे। इंस्पेक्टर की इस कर्तव्यपरायणता की चर्चा चहुओर व आसपास होती रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking