News Addaa WhatsApp Group Join करें

69000 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 27, 2024  |  7:32 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
69000 शिक्षक भर्ती में चयनित अध्यापकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image
  • मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक विवेकानंद पाण्डेय को सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

खड्डा/कुशीनगर। 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षको ने मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले विधायक खड्‌डा विवेकानंद पाण्डेय को मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक भर्ती में विगत दिनों हाईकोर्ट के डबल बेंच का आदेश आया जिसमें आरक्षित वर्ग को दोहरा आरक्षण का लाभ देते हुए पुरानी सूची को संशोधित करने का आदेश दिया गया जिसमे शिक्षको द्वारा यह अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि, यदि पुरानी सूची को संशोधित किया जाता है और दोहरा आरक्षण आरक्षित वर्ग को दिया जाता है तो अनारक्षित वर्ग के पूर्व में चयनित हजारो शिक्षको की नौकरी खतरे में पड़ सकती है जो कि विगत चार वर्षों से अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। चयन आरक्षण में सामान्य वर्ग को 29 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग को 45 प्रतिशत जबकि अनुसूचित वर्ग के लिए 25 प्रतिशत के नियमों का पालन किया गया है। कहा कि अधिकांश शिक्षक अपनी पुरानी नौकरी को छोड़ सेवा दे रहे हैं और दूसरी नौकरियों के लिए उम्र सीमा भी पार कर चुके हैं, अतैव जीवन अंधकारमय हो जाएगा।

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।सम्मिलित शिक्षको में अनुराग पांडेय, आदर्श मिश्रा, अभिषेक पांडेय, अभिषेक त्रिपाठी, शिवा जी सिंह, प्रबल ठाकुर, चंद्रकांत दुबे ,आशीष मिश्रा प्रियांशु आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking