News Addaa WhatsApp Group Join करें

तीन स्वर्ण पदक जीत सरिता व्यक्तिगत चैंपियन, टीम स्पर्धाओं में जेपीएस के छात्र अव्वल

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 25, 2024  |  6:04 PM

245 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तीन स्वर्ण पदक जीत सरिता व्यक्तिगत चैंपियन, टीम स्पर्धाओं में जेपीएस के छात्र अव्वल WhatsApp
Responsive image
  • युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में हुआ आयोजन
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत गौरीश्रीराम के माधोपुर स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एथिलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती विधा में महिला एवं पुरुष वर्ग सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सरिता निषाद ने तीन स्वर्ण पदक जीता और उसे चैंपियन घोषित किया गया। जबकि टीम स्पर्धाओं में जगदीश पब्लिक स्कूल गौरीश्रीराम के छात्रों ने बाजी मारी।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

बुधवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के उक्त खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (बीओ) अशोक चौबे की देखरेख में संपन्न हुई प्रतियोगिता के 100 मीटर सब जूनियर बालक जितेंद्र, बालिका अंकिता, जूनियर बालक मुखिया, बालिका सरिता, सीनियर बालक अशफाक, बालिका काजल, 200 मीटर जूनियर बालक हिमांशु, बालिका सरिता, सीनियर बालिका काजल 400 मीटर जूनियर बालक हिमांशु, सीनियर बालक आदित्य, बालिका काजल, 800 मीटर सब जूनियर बालक धनन्जय, बालिका अंकिता, बालिका सरिता, 1500 मीटर सब जूनियर बालिका अंकिता, सीनियर बालक अशफाक प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में धनन्जय व बालिका वर्ग में पूनम कुशवाहा, जूनियर वर्ग में मुखिया व सीनियर वर्ग में सरताज प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती सब जूनियर 40 किग्रा वर्ग में हिमांशु, 45 किग्रा में आदित्य, जूनियर वर्ग में शेषनाथ व सीनियर वर्ग में शिवकुमार व शाहजान तथा बालिका वर्ग में निर्मला विजेता रहे। लंबी कूद के सब जूनियर बालक वर्ग में धनन्जय, बालिका वर्ग में पूनम कुशवाहा, जूनियर बालक मुखिया व सीनियर वर्ग में सरताज प्रथम स्थान पर रहे। बैडमिंटन के जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ तिवारी विजेता रहे।सब जूनियर बालिका वर्ग की वालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता में जगदीश पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्तूरबा वार्डन फिरदौस आरा ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते प्रधानाचार्य गंगेश्वर पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। अब खेल कैरियर के रूप में भी अपनाया जाने लगा है।

आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि सफल खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पीआरडी अभिषेक कुमार ने रिकार्ड व प्रमाण पत्र तैयार किया। महंथ कुशवाहा, फतेह आलम, अरविंद व रामानंद कुशवाहा ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।  जेपीएस के कोच सुनील यादव, संजीव, दुर्गेश, भरत कुशवाहा, संजय पटेल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking