News Addaa WhatsApp Group Join करें

झूठी निकली अपहरण व फिरौती की घटना, खड्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 1, 2021  |  5:52 PM

653 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
झूठी निकली अपहरण व फिरौती की घटना, खड्डा पुलिस ने किया पर्दाफाश WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का अपहरण व फिरौती की मांग झूठी निकली। युवक ने कर्ज चुकाने को लेकर खुद कहानी रची थी। सर्विलांस टीम सहित कप्तानगंज पुलिस ने युवक को बरामद कर अपहरण व फिरौती की रचित कहानी का पर्दाफाश कर दिया है। बरामद युवक को पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा पुलिस को रविवार शाम को थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव निवासी अभिमन्यु शर्मा ने सूचना दिया की उसके सगे भाई रतन शर्मा का अपहरण हो गया है व उसके मोबाइल से चालीस हजार रुपये की फिरौती मांग की जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ शिवाजी सिंह के नेतृत्व में खड्डा के एस आई पीके सिंह, एस ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता की टीम ने एसपी को सूचना देकर खोजबीन शुरू किया।सर्विलांस टीम व एस ओ जी को भी लगा दिया गया। युवक के बदलते लोकेशन के आधार पर देर रात कप्तानगंज के पास से एस ओ कप्तानगंज संजय कुमार सिंह सहित सीओ खड्डा व टीम ने युवक को बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ किया तो जो कहानी सामने आयी उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गयी। रतन शर्मा ने बताया की उसने लोगों से चालीस हजार रुपये कर्ज लिया था सोमवार को ही देने का वादा किया था रूपये की कोई व्यवस्था नहीं देख उसने भाई से अपने पास प्रयोग कर रहे तीन अलग- अलग नम्वरों से स्वयं रुपये की मांग की थी।

इस संबंध में एस आई पीके सिंह ने बताया की कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढा था। कप्तानगंज से रतन को बरामद कर लिया गया है। सच्चाई कबूल लेने पर उसे कागजी कार्रवाई पूरा करके परिजनों को सौंप दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking