News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नीम हकीम खतरे जान! भाग-दो…झोला छाप डॉक्टरों के सहारे है ये मेडिसिन की दुकानें, अलम्ब -बलम्ब डॉक्टर तेरे झोले में क्या है?

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 29, 2022  |  8:54 AM

1,371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नीम हकीम खतरे जान! भाग-दो…झोला छाप डॉक्टरों के सहारे है ये मेडिसिन की दुकानें, अलम्ब -बलम्ब डॉक्टर तेरे झोले में क्या है?

कुशीनगर । साहब जी! ये झोला छाप नीम हकीम अपना तो जेब भारी करते ही है। साथ मे कुकुरमुते के तरह सजे बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिशिन के दुकानदारों को भी भोली -भाली जनता से लुटवाने में अपनी अहम भूमिका अदा करते है। इस जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र के इन इलाको में छोटे बड़े कस्बे में इनकी करतुते खूब फल फूल रहा है, लेकिन ऐसा नही की इनकी इस कमाई की जरिया विभागीय जिम्मेदारों की जानकारी में नही है–फिर भी जबाबदार मौन साधे है,कारण जो भी हो पड़ताल की कड़ी में वह भी सार्वजनिक होगा।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

बता दे,कुशीनगर जनपद के बिहार सीमा से जुड़े इन छोटे कस्बे में यह बेखूबी देखने को मिल रही है कि किराना,पान जनरल स्टोर्स, के दुकानों में भी दवा की रंग -विरंगी बोतले सजी मिल रही है। यह उन नीम हकीमो के मर्जी पर चल रहे है,जो दिन भर ग्रामीणों के बीच विचरण करते रहते है। जो अपनी आधे -आधे की कमीशन में आम भोली भाली जनता को बलि के बकरा बना रहे है। इतना ही सीमावर्ती प्रमुख कस्बा सलेमगढ़ में बिना रजिस्ट्रेशन को लगभग दर्जनों मेडिसन की दुकानें खूब सजी हुई है,जहाँ न कोई फार्मासिस्ट है,न कोई डॉक्टर। फिर भी यह सब दुकाने केवल मात्र केवल नीम हकीमो के दया पर चल रही है। जो उच्चे दाम पर दवा की बिक्री करते रहते है।

इस बिषय में जब यह टीम ने कुछ जागरूक -जिम्मेदार लोगों से जानकारियां साझा किया तो यह बात खुल कर सामने आई की इन तरह के गोरख धंधा की जानकारी समय -समय पर विभागीय अधिकारियों तक मौखिक,लिखित दिया जाता है,फिर कार्यवाई की नजर शून्य ही आती है। जिसका सबसे बड़ा जिम्मेदार वह तथा कथित सिस्टम है, जो यहाँ से भारी भरकम सुबिधा शुल्क जिमेदारो के चौखट तक पहुँचता है। इसकी नतीजा है मौके पर दिखवा की कार्यवाई,कागज में सिस्टम भारी,शिकायत कर्ता मूक दर्शक बन जाता है। काश!!साहब लोगो का ध्यान इधर दौड़ जाता,आज इतना ही। (क्रमश)

न्यूज़ अड्डा है आपके साथ हमे भी बताए

आप को अगर ऐसे लोगो के बिषय में कुछ साक्ष्य के साथ जानकारियां हो तो आप 9450469818 पर साझा करें,हम बनेंगे आपकी आवाज, हु-बहु,हम स्थान देगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking