News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड में लेडी डाॅन व दो अन्य की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 19, 2020  |  6:37 PM

1,140 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड में लेडी डाॅन व दो अन्य की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क WhatsApp
Responsive image
  • कुर्क संपत्ति में करोड़ों की जमीन के अलावा फार्च्यूनर, इंडिगो, मर्सडीज कार और दो बाइक भी शामिल
  • भू-माफिया लेडी डाॅन दिव्या अवस्थी ने शूटरों से कराई थी पत्रकार की हत्या
  • जमीन पर कुर्की का बोर्ड लगाकर पुलिस ने की कार्रवाई

लखनऊ/उन्नाव। उन्नाव के पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी हत्याकांड में शामिल तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया। उन्नाव के थाना गंगाघाट की पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए शुभममणि त्रिपाठी हत्याकाण्ड से संबंधित गैंगेस्टर दिव्या अवस्थी (पत्नी कन्हैया अवस्थी) एवं राघवेन्द्र अवस्थी निवासी शक्तिनगर, शुक्लागंज (उन्नाव) द्वारा आपराधिक कृत्यों से जनता को डरा धमकाकर व भयभीत कर अवैध रूप से अर्जित की गई कुल- 88 भू-सम्पत्ति एवं 5 वाहनों समेत 14 करोड़ 85 लाख 79 हजार 920 रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति को शुक्रवार को जब्त कर कुर्क किया गया।
बताते चलें कि 19 जून को पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में शुभममणि के भाई ऋषभमणि त्रिपाठी द्वारा भू-माफिया लेडी डाॅन दिव्या अवस्थी व 9 अन्य लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर इस मामले में धारा 120बी व 7 सीएल एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई थी। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त शहनवाज ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि दिव्या अवस्थी का शुक्लागंज में प्लाटिंग का कार्य है जिसको मोनू खान व राघवेन्द्र अवस्थी देखते हैं। दिव्या अवस्थी के प्लाटिंग पर हुए अवैध निर्माण की खबर शुभममणि त्रिपाठी द्वारा चलाये जाने पर राजस्व विभाग द्वारा उक्त अवैध निर्माण को गिरा दिया गया था तथा पूर्व में अपने ऊपर हुए हमले के सम्बन्ध में शुभममणि त्रिपाठी के द्वारा दिव्या अवस्थी आदि के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें दिव्या अवस्थी आदि के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
पूर्व की रंजिश तथा लाॅकडाउन के दौरान दिव्या अवस्थी व मोनू खान के विरूद्ध शुभममणि द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डाले जाने को लेकर दिव्या अवस्थी तिलमिला गई थी और शुभममणि से नाराज होकर मोनू खान व राघवेन्द्र अवस्थी उपरोक्त को बुलाकर शुभममणि को रास्ते से हटाने की बात कही थी।पुलिस के अनुसार साक्ष्य संकलन व गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व सर्विलांस की मदद से यह बात प्रकाश में आई कि नामजद अभियुक्त मोनू खान व राघवेन्द्र अवस्थी उपरोक्त ने दिव्या अवस्थी के कहने पर अपने मित्र अफसर अहमद, अब्दुल बारी आदि के साथ मिलकर 4 लाख रूपये में शूटर रिजवान काना से 20 हजार रूपये एडवांस देकर, सूफियान, टीपू सुल्तान उर्फ राशिद, मो० शानू उर्फ गांधी व रिजवान काना को बुलवाया, जिनके साथ मिलकर शुभममणि की 19 जून 2020 को सहजनी चौराहे के पास गोलियां मारकर दिन-दिहाड़े हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्तगण जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा चिन्हित भू-माफिया भी हैं, जिनके विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही धारा 2/3 उप्र गिरोहबन्द एवं क्रियाकलाप निवारण अधिनियम भी की गई।जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अभियुक्तगण द्वारा अनाधिकृत रूप से अर्जित की गयी चल-अचल संपत्ति की जब्तीकरण कार्यवाही की गई। दिव्या अवस्थी की पीपरखेड़ा, कटरी पीपरखेड़ा स्थित जमीन एवं फार्च्यूनर कार (यूपी 78/डीजेड 7878) कीमती 3, 07, 93, 180 रुपए एवं अभियुक्त कन्हैया अवस्थी की‌ पीपरखेड़ा एवं कटरी स्थित जमीन तथा इन्डिगो कार (यूपी 35/पी 7878), मर्सडीज वेंज कार (यूपी 35/एवाई 0001), सीबीजेड बाइक (यूपी 35/एफ 1378) एवं हॉण्डा शाइन बाइक (यूपी 35/एएस 5303) कीमती 11, 34, 48, 600 रुपए तथा अभियुक्त राघवेन्द्र अवस्थी उर्फ यशू की पीपरखेड़ा में स्थित जमीन (कीमती 43, 38, 140 रुपए) कुर्क की गई।
उन्नाव के वरिष्ठ भाजपा नेता के दामाद एवं “कंपू मेल” अखबार के पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने लेडी डॉन दिव्या अवस्थी को उसके पति कन्हैया अवस्थी समेत 6 अपराधियों को 30 जून को हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 3 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking