News Addaa WhatsApp Group Join करें

उप चुनाव का मतगणना ब्लाक सभागार में सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:12 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उप चुनाव का मतगणना ब्लाक सभागार में सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत पडौली के प्रधान पद के उप चुनाव का मतगणना ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें शिवांगी सिंह पत्नी रूद्र प्रकाश सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निशा देवी पत्नी अंकित पाण्डेय को 351 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर काबिज हुईं। इस उपचुनाव के मैदान में दो प्रत्याशी अपने अपने भाग्य आजमा रहे थे। यह पद शती देवी पत्नी विद्या प्रकाश सिंह के मृत्यु के उपरांत रिक्त हुआ था।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शुक्रवार को ब्लाक सभागार कप्तानगंज में आर ओ सत्येन्द्र यादव ए.आरो.आदित्य शर्मा के देख- रेख में मतगणना सुबह 8 बजे से प्रारम्भ हुई। मतगणना लगभग 12.30 बजे पूर्ण हुईं टोटल मत 2752 में जहां 1532 मत पड़े थे l जिसमें 37 मत अवैध पाया गया तथा शिवांगी सिंह पत्नी रूद्र प्रकाश सिंह को 923 मत मिला, वहीं निकटतम प्रत्यासी निशा देवी पत्नी अंकित पाण्डेय को 572 मत मिला जिसमे शिवांगी सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी निशा देवी को 351 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर जीत हासिल की। शिवांगी सिंह के विजयी होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा फुल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किये।

इस दौरान विरेन्द्र गुप्ता,रोहित सिंह आनन्द सिंह,नौसाद अहमद राजेश पासवान रमेश सहित अन्य लोगों ने दी बधाई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking