News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: मोहर्रम पर किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं, घर में ताजिया रखने पर रोक नहीं! पढ़े गाइडलाइन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2021  |  6:52 PM

1,617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: मोहर्रम पर किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं, घर में ताजिया रखने पर रोक नहीं! पढ़े गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार को मुहर्रम को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है. इसके तहत जुलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी. ये फैसला कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया है. इस साल मुहर्रम 10 अगस्त से 19 अगस्त तक मनाया जा रहा है.

आज की हॉट खबर- डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे...


जारी किए गए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी ने शनिवार को राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और उच्चाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक मुहर्रम पर कोरोना के मद्देनजर सड़क पर किसी भी प्रकार का जुलूस/ताजिया की अनुमति नहीं दी गई. सार्वजनिक रूप से ताजिया और अलम स्थापित नहीं किए जाएंगे. हालांकि, ताजिया और अलम की स्थापना अपने-अपने घरों में किए जाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी.ad3


घर पर ताजिया रखने पर कोई रोक नहीं

केंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक कार्यक्रमों के लिए धर्मस्थलों के अंदर परिसर के आकार को देखते हुए एक बार में एक स्थान पर अधिकतम 50 श्रद्धालु के इकट्ठा होने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही धर्म गुरुओं से संवाद स्थापित कर कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए.


विशेष सतर्कता एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के आदेश

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, संवेदनशील, सांप्रदायिक एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल तैनात किए जाएं, किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र न होने पाए. इसके साथ ही सार्वजनिक स्‍थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थलों पर आवश्यक चेकिंग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं. श्रावण मास के मध्य मोहर्रम पड़ने के कारण संवेदनशीलता में वृद्धि होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किये जाएं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल
“30 से 50 हजार का खेल!” – शराब तस्कर और चौकी इंचार्ज की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल, खाकी पर उठे गंभीर सवाल

कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र की शालिकपुर पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के केंद्र…

31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद
31 मई को यूपी-बिहार सीमा पर शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, एक ही मार्ग से तीन मामलों में 547 लीटर से अधिक शराब बरामद

लोगों ने बताया कि सालिकपुर पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध खड्डा, कुशीनगर। बिहार राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking