हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर क्षेत्र के वार्ड न एक मिसढाढा निवासी अंगेश व मंटू को बिदेश भेजने वाले एजेंट नेअफ्रिका के कम्पनी में भेजने के नाम पर दो लाख लेकर अफ्रीका भेजा परंतु कम्पनी में न भेज कर ठेकेदारी में भेज दिया।
जहां उपरोक्त युवक किसी तरह कुछ दिन रहे जहा ठेकेदार द्वारा इनका उत्पीड़न किया जाता रहा।इन युवकों ने रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली निवासी एजेंट संतोष को अपना आप बीती सुनाया जिस पर एजेंट ने कहा कि हमको तुम लोगों से अब कोई मतलब नहीं है।किसी तरह से ये युवक पैसो की व्यवस्था कर स्वदेश लौटे,और एजेंट से पैसे की माग किया जिस पर एजेंट ने पैसे देने से इंकार कर दिया और इनको जान माल की धमकी दी। पीड़ित युवकों ने कोतवाली में तहरीर देकर कारवाई की माग की है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान से जानकारी लेने की कोशिश की गयी उनके सरकारी नम्बर पर फोन करने पर रिसीब नहीं किए जिससे जानकारी नहीं मिल पायी।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…