News Addaa WhatsApp Group Join करें

औद्योगिक क्षेत्र तारापुर की मेर्सस नंदोलिया आर्गेनिक में भयंकर विस्फोट.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Aug 17, 2020  |  3:39 PM

3,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
औद्योगिक क्षेत्र तारापुर की मेर्सस नंदोलिया आर्गेनिक में भयंकर विस्फोट.। WhatsApp
Responsive image
●1की मौत 3 कर्मचारियों को हताहत होने की खबर।
 ●मौके पर दमकल कर्मी व पुलिसकर्मी राहत कार्य में जुटें।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर। सोमवार शाम  सवा सात बजे के बाद औद्योगिक परिक्षेत्र तारापुर की प्लाँट न.टी-141 स्थित मेर्सस नंदोलिया आर्गेनिक केमिकल प्रा.लि. में रासायनिक प्रक्रिया के दौरान भयंकर विस्फोट से अफरातफरी मचने की खबर आ रही है।
     बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रासायनिक प्रक्रिया के दौरान दबाव के कारण हुए विस्फोट की आवाज करीब चार किमी. तक लोगों को सुनाई दिया। विस्फोट के बाद धूंओ के कारण आसमान में अंधेरा कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।
     विस्फोट की खबर लगते ही अग्नि शमन दल के अधिकारी गाड़ियों सहित व  बोईसर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कसबे पुरे लावा लश्कर के साथ मौका ए दुर्घटना स्थल पर पहुंच  कर राहत कार्य में जुट गये।
    एक जानकारी के मुताबिक कुल 14  कर्मचारी काम पर लगे हुए थें। 1 कर्मचारी संदीप कुशवाहा की घटनास्थल पर मौत और तीन अन्य कर्मचारियों मु. मोहसिन अफताब, दिलीप गुप्ता, उमेश कुशवाहा के हताहत होने व एक का मलबे में दबे होने की जानकारी आ रही है। जिसे दमकल कर्मियों के मदद से अभी ढुंढा जा रहा है। घायलों को पुलिस की मदद से नजदीकी तुंगा अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया है। बाकी बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना की पुख्ता जानकारी अभी बताने के लिए कोई अधिकारी तैयार नही हो रहा है। कारखाने के मालिक का नाम रिजवान शेख ज्ञात हुआ है।



आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking