News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज:  अधिक कीमत लेकर समान बचने पर गम्भीर हुआ प्रशाशन, हुई छपेमारी

Farendra Pandey

Reported By:

May 18, 2021  |  3:15 PM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज:  अधिक कीमत लेकर समान बचने पर गम्भीर हुआ प्रशाशन, हुई छपेमारी WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश के पर उप जिलाधिकारी देश दीपक सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना ने कप्तानगंज कस्बे के लगभग आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी कर सामानों के मुल्य के बारे में जानकारी ली वही विना कागजात के मिले दो दुकानो को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
मंगलवार की सुबह टीम सर्वप्रथम कप्तानगंज नगर के मंगल की बाजार स्थित आशीष इंटरप्राइजेज ,अनिल अग्रहरी ,व आशीष बंका के प्रतिष्ठानों की जांच की और यहाँ उपस्थित ग्राहकों से आवश्यक खाद्य सामग्री के मूल्यों से संबंधित पूछताछ की।
जिस पर ग्राहकों ने विक्रेताओं के द्वारा उचित मूल्य पर ही वस्तु का विक्रय किये जाने की बातें बताई।
उसके बाद टीम रेलवे ढाला लाल चौक पहुंची जहाँ आशुतोष कुमार व रामकिशुन किराना की दुकान का जांच किया इन दुकानदारों के पास दुकान का लाइसेंस नही था जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
पुनः टीम बोदरवार मद्धेशिया किराना स्टोर व भारत मेडिकल एजेंसी पर कॉविड19 के दृष्टिगत आवश्यक दवाओं के मूल्य से संबंधित पूछताछ की। यहाँ मेडिकल एजेंसी को निर्देश दिया गया कि वह कोविड-19 से संबंधित आवश्यक दवाओं एवं मास्क के रेट लिस्ट चस्पा करें।
टीम के इस कार्यवाही से पुरे नगर समेत क्षेत्र में हडकम्प मच गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking