News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर महोत्सव के पांचवा दिन लतवा में हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2021  |  2:49 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर महोत्सव के पांचवा दिन लतवा में हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

कुशीनगर ।कुशीनगर महोत्सव के पांचवा दिन बुधवार को सशक्त भारत आत्मनिर्भर भारत के तहत  लतवा बाजार में  राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

कुशीनगर महोत्सव के बैनर तले आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला   सुल्तानपुर और बनारस के बीच खेला गया बनारस ने सुल्तानपुर को पराजित किया। मैच प्रारंभ होने के पूर्व राज स्तरीय हस्त कन्दुक प्रतियोगिता का  उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पारंपरिक खेलों से प्रतिभागियों के व्यक्तित्व में निखार आता है। वे एक तरह देश के पुराने खेल संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस प्रकार का मंच उनके खेल में निखार लाकर उनको ऊंचाई तक पहुंचाने में मददगार साबित होता है।
लतवा मुरलीधर के ग्राम प्रधान वरिष्ठ पत्रकार रजनीश राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज भी कुश्ती, वॉलीबॉल, तैराकी, कबड्डी जैसे खेल ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में इन खेलों को जीवंत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान कपिलदेव चौधरी,चौकी प्रभारी बहादुरपुर धनन्जय राय से आयोजकों द्वारा कराया गया।
वरिष्ठ पत्रकार ,ग्रामप्रधान रजनीश राय द्वारा कुशीनगर महोत्सव समिति के अध्यक्ष, आयोजक विनय राय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आयोजक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार जताया इस दौरान बीजेपी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भोला राय, दिनेश तिवारी अवधनाथ ठाकुरआई , अरविंद राय, आलोक राय ,समाजिक कार्यकर्ता अवधेश राय इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking