News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में शराब की दुकानों की हुई चेंकिग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 30, 2021  |  3:34 PM

1,231 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में शराब की दुकानों की हुई चेंकिग WhatsApp
Responsive image
  • आबकारी विभाग और सेवरही पुलिस की शराब की दुकानों की संयुक्त चेंकिग अभियान

कुशीनगर । शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में अभी-अभी क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज फूलचंद कनोजिया के नेतृत्व में सेवरही थानाध्यक्ष और आबकारी निरीक्षक द्वारा सेवरही कस्बा में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम हेतु पूरे जनपद में पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीमों द्वारा शराब की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में चलाया जा रहा है। इस क्रम में थानाध्यक्ष सेवरही महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप ,हेड कांस्टेबल आबकारी कृपा शंकर दुबे चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही की टीम के साथ सेवरही कस्बा के समस्त अंग्रेजी/देशी शराब की दुकान, बीयर की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान यहां शराब के उपलब्ध स्टाक की जांच, रेट लिस्ट,शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम, बारकोड के जरिए नकली शराब की जांच, शराब में किसी प्रकार की मिलावट अथवा अवैध शराब के संबंध में जांच की गई। क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने सभी अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में दुकान से मिलावटी या अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। यदि किसी अनुज्ञापी द्वारा निर्देशों का उल्लघंन किया गया तो उसका लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उसे जेल भेजा जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking