News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर,दुकान को खंगाला

Sanjay Pandey

Reported By:

May 13, 2021  |  12:31 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर,दुकान को खंगाला WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के नरकूछपरा नहर पुल के समीप स्थित किराने की दुकान का बीती रात ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने नकदी सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर लिया । पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नरकूछपरा नहर पुल के पास स्थित अपने नीजी कटरे में जाकिर हुसैन किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात 8 बजे दुकान का ताला बन्द कर घर चले गये। अजान के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे घर की महिलाएं दुकान की तरफ आईं तो दुकान का दरवाजा खुली देख दंग रह गई अन्दर जाकर देखा तो दुकान के सभी सामान बिखरे पड़े थे। इसकी जानकारी पर जाकिर भी दुकान पर पहुंच निगरानी किए तो काउन्टर तोड़ नकदी सहित सोलर, बैट्री, रिफाइन तेल, दाल सहित ईद पर किराने की दुकान पर लाए लगभग पचास हजार के किराने के सामान चोरी हो गई है। पीडित दुकानदार ने पीआरबी पुलिस को घटना की जानकारी दी तथा खड्डा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों में चोरी का यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking