News Addaa WhatsApp Group

तरयासुजान पुलिस ने गोवध हेतु ले जाये जा रहे 223 राशी गोवंशीय पशु किया बरामद, ग्यारह अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 18, 2020  |  11:38 AM

2,167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस ने गोवध हेतु ले जाये जा रहे 223 राशी गोवंशीय पशु किया बरामद, ग्यारह अभियुक्त गिरफ्तार!

तमकुहीराज/कुशीनगर। बीती रात तरयासुजान पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बहादुरपुर के पास से बिहार को जा रहे प्रतिबन्धित गो बंश की छः ट्रक से 223 गो बंश के तस्करों के हाथ से मुक्त कराने में कामयाब हुई है। वही ग्यारह अभियुक्त को दबोचने में कामयाबी पायी है।

जानकारी हो की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह कुशीनगर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र तरयासुजान के स्थान हफुआ बलराम मोड़ सलेमगढ NH-28 के पास से 06 ट्रकों(क्रमशःसंख्या-UP-51-AT-8977,UP-51-AT-3267,UP-51-AT-8650,UP-51-AT-4851,UP-51-AT-3548,UP-50-CT-2286) से गोबध हेतु ले जाये जा रहे जीवित गोवंशीय पशु 150 गाय,23 बछिया , 29 बछडे तथा मृत गोवंशीय पशु 16 गाय ,02 बछड़े तथा 03 बछिया को समय करीब 02.30 PM बजे पकड़ा गया तथा 11 नफर अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों ने पूछ ताछ में बताया कि उक्त ट्रकों से गोवंशीय पशुओं को वध करने हेतु जनपद गोऱखपुर के छपिया से लेकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -377/2020 धारा 3/5(AB)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 207 MV ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मेराज पुत्र मोहम्मद तसउर उम्र 20 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,आरिफ पुत्र मो0सबरी उम्र 22 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ
,मो0साहरुख पुत्र मो0आलम उम्र 34 वर्ष सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,मो0आरिफ पुत्र स्व0 मो0 तसउर उम्र 20 वर्ष सा0 नेहरी थाना आलापुर जनपद अम्बेडकर नगर ,इरफान पुत्र सोनी उम्र 23 वर्ष सा0 परसामहापाल थाना नौगढ जनपद सिद्धार्थनगर ,अब्दुल क्यूम पुत्र असरफ अली उम्र 18 वर्ष ग्राम बलुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर,मुबारक अली पुत्र मो0 असलम उम्र 18 वर्ष सा0 परसामहापाल थाना नौगढ जनपद सिद्धार्थनगर ,खुर्शीद पुत्र मो0 बादअली सा0 सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ,मो0 एहसान पुत्र मो0 हद्दीश सा0 बघुआ थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर ,नबी मोहम्मद शाह पुत्र फेरउल्लाह सा0 पिपरा अहंकार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर
,जगत नरायण सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह सा0 मलोरना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र कुमार सिंह
  2. चौकी प्रभारी बहादुरपुर प्रेम नरायन सिंह
  3. चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुनील सिंह
  4. हे0का0 सचिन्द्र नाथ राय
  5. हे0का0 अजय तिवारी
  6. हे0का0 उदयभान मिश्र
  7. का विजय कुमार सिंह
  8. का0 दीनदयाल गुप्ता
  9. का0अवधेश यादव
  10. का0सिद्धार्थ
  11. रोशन त्रिपाठी
  12. का0 अमरनाथ प्रजापति
  13. का0 राहुल पाण्डेय
  14. का0 अर्जुन खरवार
  15. का0 दिवाकर यादव
  16. का0 अमित यादव
  17. आरक्षी चालक जयप्रकाश ।
संबंधित खबरें
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking