News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर तहसील में अतिरिक्त कोविड टीकाकरण सुविधा बढाने की शिवसेना नेता ने की म़ांग.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 8, 2021  |  12:49 PM

1,291 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर तहसील में अतिरिक्त कोविड टीकाकरण सुविधा बढाने की शिवसेना नेता ने की म़ांग.।

●शिवसेना नेता कुंदन संखे ने अधिकारियों को सौपा ज्ञापन।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। वैश्विक महामारी बना कोरोना के रोकथाम के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोविड टीकाकरण की टीकाकेंन्द्रों पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर टीकाकरण के पहले और दुसरे डोज को ज्यादातर लोगों में देने के लिए स्वास्थ्य कर्मी डटे हुए है।फिर भी केंद्रों पर भारी भीड़भाड़ नजर आ ही जाता है।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...


पालघर तहसील के औद्योगिक शहर बोईसर में स्थित टीमा हाँल में बने टीका केंद्र पर नजर डालें तो यहां पर तो कोविड डोज के लिए लोगों ने अफरातफरी मचा रखी है। सुबह 3.00 बजे से ही भीड़ जमा हो जाती है। आलम यह है कि ऐसे में भारी भीड़ के बदौलत संक्रमण का खतरा बढने का अनुमान है।


शिवसेना नेता कुंदन संखे ने चिंता जताते बताया है कि औद्योगिक शहर बोईसर के आबादी के मुताबिक लाखों संख्या में निवासियों को मात्र टीमा केंद्र के सहारे सभी का टीकाकरण हो पाना बड़ी मुश्किल है।वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या कहना है??


शिवसेना नेता ने औद्योगिक क्षेत्र बोईसर की आबादी के हिसाब से सभी को सुनयोजित तरिके से समय रहते टीकाकरण के लिए अन्य जगहों पर केंद्रों की संख्या बढाने की दरख्वास्त जिले के अधिकारियों से की है।


तहसील में नये टीकाकरण केंद्र की स्थापना को लेकर शिवसेना नेता कुंदन संखे ने जिला आरोग्य अधिकारी दयानंद सूर्यवंशी,पालघर तहसील दार सुनील शिंदे, तहसील आरोग्य अधिकारी अभिजीत खंदारे से उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन दिया है। अधिकारियों की ओर सकरात्मक उत्तर दिये जाने की बात शिवसेना नेता ने मीडियाकर्मियों को बताया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking