News Addaa WhatsApp Group

पालघर●जिला महिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष शरयू औसरकर नियुक्त.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 30, 2020  |  2:29 PM

1,637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●जिला महिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष शरयू औसरकर नियुक्त.।
पालघर। जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष रही शरयू औसरकर को महाराष्ट्र प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एड.चारुताई टोकस के सिफारिश पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सुश्मिता देव की ओर से पालघर जिला महिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
       बतादें कि बीते कई वर्षों से जिला महिला कांग्रेस में चल रहे वाद विवाद को पूर्ण विराम लगाने में कांग्रेस हाईकमान सफल हुआ है। ऐसे दबी जुबान कार्यकर्ताओं का मानना है। महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी में यथा सुनिश्चित स्थान की मांग को पदेन वरिष्ठों ने अब जरूर स्वीकार किया है।
       मालूम रहे कि जिले के बिक्रमगढ़ निवासी महिला कार्यकर्ताओं में सक्रिय शरयू औसरकर एक गंभीर व जमीन से जुड़ी हुई कार्यकर्ता बताई जाती है। जिले के आठ तहसीलों में से चार तहसीलों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक जूट करने तथा पार्टी के नीतियों को जनजन तक सही मायने में रखने में काफी प्रयासरत रहने वाली तेजस्वी छवि की महिला को जिला कार्याध्यक्ष चयन करने से जिले के कार्यकर्ताओं में भारी खुशी देखी जा रही है।
             पालघर जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष अरविंद सिंह क्षत्रिय ने शरयू औसरकर के नियुक्ति पर उन्हें और केन्द्रीय नेत्रृत्व को बधाई देते पहली प्रतिक्रिया में बताया है कि तकरीबन दस वर्षों से जिले में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में ग्रामीण भूभागों में मजबूत बनाने के उनके प्रयासों का ईनाम है।उम्मीद है पार्टी कार्यकर्ताओं में जरूर जान फूंकेगी।

आज की हॉट खबर- शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग...

संबंधित खबरें
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 
बिजली कड़कने की आवाज सुन नाली में गिरने से बालिका की मौत 

हाटा कुशीनगर । तेज आंधी के बीच बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही…

शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार
शराब माफिया पर बड़ा वार: 68 पेटी ‘बंटी-बबली’ शराब संग छः अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking