News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री सबोधन अपडेट, पढ़े न्यूज अड्डा पे!!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 30, 2020  |  11:15 AM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री सबोधन अपडेट, पढ़े न्यूज अड्डा पे!!

🅰️PM सम्बोधन अपडेट-

आपके लिए और..- 125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च...

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हो जाता है- PM

अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड ‘one nation one ration card’। इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गाँव छोड़कर के कहीं और जाते हैं-PM

आज गरीब को, ज़रूरतमंद को, सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है। पहला- हमारे देश के मेहनती किसान, हमारे अन्नदाता। और दूसरा- हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर-PM

आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है, इसलिए आज देश का गरीब, इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है।मैं आज हर गरीब के साथ ही, देश के हर किसान, हर टैक्सपेयर का ह्रदय से बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्हें नमन करता हूं- PM

हम सारी एहतियात बरतते हुए Economic Activities को और आगे बढ़ाएंगे। हम आत्मनिर्भर भारत के लिए दिन रात एक करेंगे। हम सब ‘लोकल के लिए वोकल’ होंगे। इसी संकल्प के साथ हम 130 करोड़ देशवासियों को मिलजुल कर के, संकल्प के साथ काम भी करना है, आगे भी बढ़ना है-PM

फिर से एक बार मैं आप सब से प्रार्थना करता हूँ, आपके लिए भी प्रार्थना करता हूँ, आपसे आग्रह भी करता हूँ , आप सभी स्वस्थ रहिए, दो गज की दूरी का पालन करते रहिए, गमछा , फेस कवर, मास्क ये हमेशा उपयोग कीजिये, कोई लापरवाही मत बरतिए- PM

धन्यवाद

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कुशीनगर/तमकुहीराज। मुहर्रम मेले की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय…

धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल
धूम धाम से निकला मुहर्रम का जुलुस, कर्बला पर रहा मेले जैसा माहौल

बोदरवार,कुशीनगर : स्थानीय क्षेत्र के गावों में धूम धाम से मुहर्रम के जुलुस को…

125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0
125cc सेगमेंट में हीरो का बड़ा दांव, सलेमगढ़ में लॉन्च हुई नई Super Splendor XTEC 2.0

सलेमगढ़, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित सलेमगढ़ के यश ऑटोमोबाइल्स में शुक्रवार को…

नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
नीलगाय के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

हाटा, कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली निवासी 55 वर्षीय मदन साहनी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking