पालघर।भारतीय जनता पार्टी पालघर की नयी कोर कमेटी की ओर से गठित की गयी ईकाई में जिलाध्यक्ष नंदकुमार ग.पाटील की ओर से बोईसर मंडल अध्यक्ष का कमान युवा नेता जितेंद्र (पप्पू) संखे को सौपा गया है।
● जिला महासचिव (संघठक)जनाठे की जानकारी●
उक्त आशय की जानकारी मिडिया से सांझा करते हुए नवनियुक्त भाजपा जिला महासचिव (संघठक) संतोष जनाठे की ओर से जारी की गयी है।
जिले में मंडल अध्यक्ष वाडा(ओबीसी) मंगेश पाटील, बिक्रमगढ़(ओबीसी) जयप्रकाश आलसी, जह्वार(ओबीसी) कुणाल उदावंत,तलासरी(एसटी)विनोद मेढा,डहाणू पूर्व(एसटी)शिवा महाले,डहाणू पश्चिम विजय खरपड़े,बोईसर(एनटी) जितेंद्र (पप्पू) संखे,पालघर पूर्व(एसटी) संतोष गिंभल,पालघर पश्चिम (ओबीसी) भूषण पाटील,पालघर शहर (ओपन) अरुण माने की नियुक्ति की गयी है। फिलहाल डहाणू शहर और मोखड़ा के नियुक्ति लंबित है।

भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष पद पर जितेंद्र(पप्पू)संखे की नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भाजपाइयों ने उम्मीद जताई है कि औद्योगिक शहर बोईसर व आसपास में अपने कर्तव्यनिष्ठा के बदौलत भाजपा को और आगे ले जाने में जितेंद्र (पप्पू) संखे काफी कामयाब बनेंगे।
●बोईसर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने दी बधाई.।●
भाजपा बोईसर मंडल पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महावीर जैन सोलंकी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं आर्शिवाद देते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। जिससे भाजपा और अधिक मजबूत बन सके।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…