News Addaa WhatsApp Group

हाटा: आर आर टीम द्वारा कोविड के मरीजों के घर भ्रमण कर उन्हें दवा देकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 4, 2021  |  4:17 PM

865 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: आर आर टीम द्वारा कोविड के मरीजों के घर भ्रमण कर उन्हें दवा देकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया

हाटा/कुशीनगर | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा के प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ एल बी यादव के आदेश पर आरआरटीम एक व दो द्वारा ब्लाक के क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पाए गए कोरोना के मरीजों को दवा वितरित की गयी तथा उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जांच हेतु सैम्पल लिया गया।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

ब्लाक क्षेत्र के गांव पगरा,बरवाछत्तरदास,अर्जुन डुमरी,थरूवाडीह,रधिया देवरिया,देवरिया देहात,पैकौली,पिपरा कपूर,डुमरी चुरामन छपरा,अहिरौली बाजार,कुरमौटा मंझरिया,बकनहा,नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरौली व नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 21 व 23 आदि में कोरोना के मरीजो को टीम द्वारा दवा दी गयी तथा उन्हें आवश्यक सुझाव दिये गये। कोरोना मरीजो के सम्पर्क में आये व्यक्तियों की सैंपलिंग भी गयी। टीम के चिकित्सकों डॉ वी प्रसाद व डॉ आशुतोष मिश्र द्वारा बताया गया कि कोरोना को लेकर घबराये नही बल्कि सतर्क रहें और कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन करे। सभी लोग मास्क पहने और आपस मे दो गज की दूरी बना कर रहे। गर्म पानी पिये,काढ़ा का प्रयोग कर,नीबू,सन्तरा व ताजा भोजन ही करे।अनावश्यक घर से बाहर न निकले। बच्चो और बुजुर्गो का विशेष ख्याल रखे। तीन में दो से चार बार भाप जरूर ले।

टीम के सदस्यों में प्रमुख रूप से डॉ विनय शाही,डॉ अलीमुल्लाह,डॉ अनिता,डॉ मैनुद्दीन,वरिष्ठ क्षयरोग पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र व राजीव राय, एल टी विजय कृष्ण द्विवेदी, राजकुमार चौधरी,देवेन्द्र सिंह व विवेकानंद मिश्र,अमरजीत सिंह,लखीचंद गुप्ता,रिंका पटेल,बबिता आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टिंग कार्य मे ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक राहुल श्रीवास्तव व एआरओ सत्यप्रकाश रावत,वरिष्ठ लिपिक तेजप्रताप सिंह,राजेश ओझा,अम्बरीष गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking