हाटा/कुशीनगर।जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने तहसील क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और धान खरीद मे तेजी लाने के लिए मातहतो को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी श्री चौधरी ने बुद्ववार को अपरान्ह तीन बजे उपनगर में स्थित खाद्य एवम् विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर पहुंचे और धान कीखरीदारी के बारे में जानकारी ली।क्रय केंद्र प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि अबतक584कुंतल40किलोधान की खरीद16किसानों से हुई है जिसमें11किसानों के खाते में भुगतान भी किया जा चुका है अन्य को भी शीघ्र ही भुगतान हो जाएगा।मौके पर तीन अन्य किसानों मारकंडेय, लालबिहारी व प्रहलाद सिह के धान की खरीद हो रही थी।इसके बाद जिलाधिकारी
पगरा स्थित पीसीयू धान
क्रय केन्द्र पर भी जांच किया वहाँ प्रभारी ने बताया कि अब तक धान खरीद हुई है परंतू बोरा समाप्त हो गया है बोरा मंगाकर शीघ्र खरीद की जाएगी।।।इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ,भी मौजूद रहे।
अभिलेख अपडेट करने का निर्देश
हाटा।जिलाधिकारी श्री चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हाटा धान क्रय केंद्र पर अभिलेख अपडेट नहीं है प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि सभी अभिलेख शीघ्र अपडेट करें।किसी भी तरह की लापरवाही न करें लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…