News Addaa WhatsApp Group Join करें

अखिलेश यादव नेकिया ऐलान, मैं नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की कोरोना वैक्सीन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2021  |  3:45 PM

1,119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अखिलेश यादव नेकिया ऐलान, मैं नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की कोरोना वैक्सीन! WhatsApp

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं बीजेपी की कोरोना वैक्सीन को नहीं लगवाऊंगा। मुझे इनकी वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने भारत सरकार की कोरोना वैक्सीन को बीजेपी का वैक्सीन करार दिया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो जनता को मुफ्त में कोरोना का टीका मुहैया कराया जाएगा। बता दें कि आज पूरे देश में कोरोना टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) चल रहा है। ड्राई रन का मकसद टीकाकरण के लिए सरकार की तैयारियों को परखना है। लेकिन इसी बीच आए अखिलेश यादव के बयान ने कोरोना वैक्सीन पर भी एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

शनिवार को ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स और दो करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई तक 27 करोड़ लाभार्थियों को टीका लगाने की तैयारी है, लेकिन इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव ने भले ही वैक्सीन को बीजेपी का करार दिया हो लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। ड्राई रन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर कोई अफवाह पर ध्यान न दें। सब कुछ जांच लिया गया है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब पोलियो के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो कई तरह की अफवाह फैली थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking