News Addaa WhatsApp Group

अपनी सेवा भावना से समाज को कर रहे जागरूक-डा.ऊषा किरण शर्मा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2020  |  5:57 AM

1,033 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपनी सेवा भावना से समाज को कर रहे जागरूक-डा.ऊषा किरण शर्मा

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

राजकीय महाविद्यालय की रासेयो की स्वंय सेविका गांव में महिलाओं को मास्क बनाने के लिए कर रही जागरूक

सुकरौली बाजार कुशीनगर :-कोविड-19 महामारी के दौर में फेस मास्क के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में राजकीय महाविद्यालय ढाढा के रासेयो की स्वंय सेविकाओं ने घर पर फेस मास्क बनाने तथा गांव की महिलाओं को मास्क बनाने की विधि बता कर और लोगों मेें निशुल्क वितरित करने की पहल कर रही है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऊषा किरण शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चैतन्य कुमार व डॉ. मनमोहन उपाध्याय के नेतृत्व में रासेयो की स्वंय सेविका शिखा सिंह अपने गांव गिदहां में प्रतिदिन खुद 50 मास्क बनाकर लोगों में बांट रही है।साथ ही साथ गांव की महिलाओं को भी मास्क बनाने की विधि बता कर जागरूक कर रही है। स्वंय सेविका ने लोगों को सोशल डिस्टेंस, हाथ धोने का सही तरीका, मास्क बनाने की विधि और घर पर ही फल और सब्जियों के सेनिटाइजेशन करना जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की  जानकारी दे रही है ।वही महाविद्यालय की ही की सुचित्रा मिश्रा,पार्वती बर्नवाल, रागिनी,रोहित यादव, राजकुमार व अन्य स्वंय सेवक- सेविकाओं द्वारा आरोग्य सेतु व आयुष कवच ऐप डाउनलोड करने, घर पर रहने और मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.ऊषा किरण शर्मा ने  बताया कि रासेयो की स्वयंसेवक व सेविकाएं संकट की इस घड़ी के दौरान अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का अहसास करते हुए अपने प्रयासों के माध्यम से मानव जाति की सेवा करने और कोविड-19 के बारे में आम लोगों में जागरूक करने का हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking