सचिव पर कार्यवाही नियम विरुद्ध भुगतान करने का लगा आरोप ,जिलामुख्यालय संबद्ध
रविन्द्र कुमार रवि /न्यूज अड्डा
रामकोला/कुशीनगर। विकास खंड के ग्राम टेकुआटार निवासी बीर बहादुर राव के शिकायती पत्र पर जिला विकास अधिकारी कुशीनगर ने विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत टेकुआटार के सचिव को जिला मुख्यालय से अटैच कर बीडीओ दुदही को जाँच सौप दी
मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड रामकोला के ग्राम पंचायत टेकुआटार निवासी बिरबहादुर राव ने शिकायती पत्र लिख कर आरोप लगया था कि ग्राम पंचायत के तीन परियोजनों पर नियम विरुद्ध भुगतान किया गया है जिन पर फर्जी एम बी का जाँच चल रहा है। श्री राव के शिकायती पत्र को संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी कार्यालय के पत्रांक स.121/स्थाप.1/2020-21 दिनांक13.5.2020 को ग्राम विकास अधिकारी/ सचिव ग्राम टेकुआटार विनोद कुमार दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया परन्तु निर्धारित समय के अंदर स्पस्टीकरण पस्तुत न करने पर 30.5.2020 को जिला मुख्यालय/ कार्यालय जिला विकास अधिकारी से संबद्ध कर खण्ड विकास अधिकारी दुदही को जाँच सौप दी गई।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…