News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: शौच के लिए गए युवक के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 6, 2025  |  11:45 AM

129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: शौच के लिए गए युवक के सामने आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान WhatsApp
Responsive image
  • खड्डा थाना क्षेत्र के चतुर छपरा गांव के शिव मंदिर से सरेह में जाने वाले रास्ते पर युवक के सामने अचानक आया तेंदुआ, भागकर बचाई जान
  • वन रेंज खड्डा की टीम कांबिंग में जुटी, पदचिन्ह की तलाश 

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के चतुर छपरा गांव के शिव मंदिर के समीप सरेह में रविवार की सुबह शौच के लिए गए एक युवक के सामने अचानक तेंदुआ दिखने से वह बदहवास गया और शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई। सूचना पर रेंजर के निर्देश पर वन विभाग की टीम पहुंचकर पदचिन्ह सहित कांबिंग में जुटी हुई है। गांव के लोगों में दहशत एवं भय का माहौल बना हुआ है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

चतुर छपरा गांव के बिजली का काम करने वाले संजय कुशवाहा सुबह 8 बजे शौच के लिए सरेह में गए थे। अचानक तेंदुआ की तरह दिखने वाला जानवर एक सियार का पीछा करते हुए अचानक सामने आ गया जिससे वह बदहवास होकर भाग खड़े हुए और शोर मचाते हुए गांव की ओर आ गये। गांव से सटे सरेह होने के कारण लोग लाठी -डंडे लेकर गन्ने की खेत की ओर दौड़े लेकिन हिसंक जानवर घने गन्ना के खेत में छिप गया। सूचना पर रेंजर अमृता चन्द ने तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम पदचिन्ह की तलाश करने सहित कांबिंग में जुटी हुई है। वन दरोगा सदानंद यादव और लक्ष्मण प्रसाद की देखरेख में पटाखे छोड़कर उसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा लक्ष्मण प्रसाद वन दरोगा सदानंद यादव, वन कर्मी सामान्य कार्य हरी यादव, रियाजुद्दीन, बृजा यादव, अमेरिका, शंभूनाथ गिरी आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में रेंजर अमृता चन्द ने बताया कि वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। जानवर का पता लगाने के लिए पदचिन्ह की तलाश कराई जा रही है। लोगों, बुजुर्गों एवं बच्चों को अकेले सरेह में जाने से मना किया गया है। गांव के लोगों से समूह में खेतों की ओर जाने और सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking