News Addaa WhatsApp Group Join करें

आपसी विवाद में एक की मौत,दुसरा गंभीर रूप से घायल।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 24, 2020  |  12:05 PM

1,217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आपसी विवाद में एक की मौत,दुसरा गंभीर रूप से घायल।। WhatsApp
Responsive image

आपसी विवाद में एक की मौत दुसरा गंभीर।।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

धारदार हथियार से एक दूसरे पर किये थे वार,पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोइलसवा का मामला।

कुुशीनगर:-पटहेरवा थाना क्षेत्र के कोइलसवा गांव स्थित रजही घाट के किनारे रविवार की भोर में दो व्यक्तियों को अचेत अवस्था में देख लोगों ने शोर मचाया।देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ हो गई।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति में पड़े बेशुध व्यक्ति को इलाज कराने के लिए के लिए अस्पताल भेजा और मृत पड़े व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के कुछ लोग सुबह टहलने के लिए निकले थे कि देखा रजई घाट के किनारे दो लोग गिरे पड़े हैं और खून से लतपथ है।लोगों ने शोर मचाया तो वहाँ ढ़ेरो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गया। मृतक की पहचान कोईलसवा ग्राम सभा के मुसहर टोला निवासी बनारसी मण्डल पुत्र बन्धु उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई। उसके गर्दन व सर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान रामप्रीत पुत्र बिहारी उम्र 45 वर्ष गांव कवलवा चक,थाना बिजयी पुर,जिला गोपालगंज के रूप में हुई जो ताड़ी उतारने का काम करता है।
मौके पर पहुंचे प्रधान केशव यादव ने पटहेरवा पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची पटहेरवा पुलिस ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रामप्रीत को एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर ले गयी वहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों एक दूसरे को जान लेने के लिए क्यों हमला किये यह चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि मृतक और घायल दोनों में काफी घनिष्टता था दोनों घटना के दिन एक ही साथ घूम रहे थे तथा एक ही साथ मृतक बनारसी के घर शनिवार की रात को आये थे और दोनों खाना लेकर एक ही साथ गये भी थे। मामला जो भी हो  घटना का मुख्य कारण पता नही चलने से लोग तरह तरह के आशंकाएं व्यक्त कर रहे है। वहीं मृतक के पत्नी व परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।मौके पर पंहुचे पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने घटना की जानकारी लेने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिये यह है, इस घटना वावत थानाध्यक्ष पटहेरवा मृत्युंजय सिंह का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टयता आपसी विवाद लगता है लेकिन यह जांच का विषय है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking