News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 22, 2021  |  7:33 PM

1,123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न! WhatsApp
Responsive image

फणीन्द्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
कप्तानगंज/कुशीनगर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि रामकोला विधायक रामानन्द बौध ने कहा कि अधिवक्ता समाज का मुख्य अंग होता है। हर पीड़ितों को न्याय अधिवक्ता से मिलता है। सबसे बड़ी बात तो इनके एकता व संगठन को देखने को मिलता है जो एक मिसाल है। वही वादियों के हित में भी इनका भरपूर सहयोग होता है। पूर्व विधायक डा० पूर्णवासी देहाती ने कहा कि क्षेत्र के जनता को पहले तहसील हाटा जाना पड़ता था। सपा की सरकार ने कप्तानगंज को तहसील बनाकर अपने वादों को पूरा किया अब इन्हें हाटा न जाकर कप्तानगंज में ही अपने मुकदमें को देखते है। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित अधिवक्ता बधाई के पात्र है। इसके उपरान्त अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसेन महामंत्री अमर नाथ वर्मा बरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ शर्मा व राजन पाण्डेय संयुक्त मंत्री विश्वकर्मा प्रसाद वर्मा कोषाध्यक्ष दीलीप कुमार सिंह लाइब्रेरियन सतीश चन्द्र गौड़ को वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर मिश्र ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रताप सिंह व संचालन हरेकृष्ण पाण्डेय ने किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

इस दौरान तहसीलदार फरीद अहमद खान सहायक स्टैम्प आयुक्त कुशीनगर त्रिवेनी प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ,हीरा पाण्डेय,हाटा के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र भूषण पाण्डेय प्रभंश प्रसाद, राजन्दन लाल श्रीवास्तव ,राज नन्दन लाल श्रीवास्तव,देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव,संजय मिश्रा,दिनेश राव,अरुण सिंह जे पी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, रामचंदर सिंह, अजय खेतान, छोटेलाल अग्रहरी,काशी नरेश सिंह,शबीब अहमद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा
मंगलवार को बालेसर चौराहे पर युवाओं का होगा जमावड़ा

हाटा कुशीनगर आगामी तीन नवंबर 2026 दिन मंगलवार को क्षेत्र के बालेसर चौराहे पर…

बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
बिहार जाने वाली पिकअप से 15 पेटी शराब बरामद, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, तस्करी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पटहेरवा पुलिस लगातार अभियान चलाकर…

समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी
समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से मिले एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी

हाटा कुशीनगर: प्रधानाचार्य भर्ती हेतु अनुभव प्रमाण पत्र के सरलीकरण, नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking