पिपरा बाजार/कुशीनगर। कसया स्थित शिव मंदिर पर भाजपा कसया देहात मंडल की बैठक हुई।यहां पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ।इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि केंद्र, राज्य में सरकार बनाने के बाद अब समय की जरूरत है कि जिला पंचायत, ब्लाक और गांव में भी भाजपा प्रभावी हो।इसके लिए भाजपा के कैडर को चुनाव जीतना होगा। पार्टी की भी मंशा है कि संगठन का कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद की बदौलत नेतृत्व करे।उन्होंने इस लक्ष्य को पाने के लिए मंडल, सेक्टर और बूथ इकाई को मजबूत करने का आह्वान किया।विधायक रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा अगर परचम लहराएगी तो 2022 में विधान सभा का चुनाव जीतना आसान हो जाएगा।विधायक ने कहा की भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है।कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा शिखर पर पहुंची है। इस बैठक को जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, अमित पांडेय आदि ने संबोधित किया।
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…
कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…