Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कसया: ग्रामसभा की भूमि पर बनी दुकानों का तहसीलदार ने किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 28, 2022, 8:28 AM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर । तहसील  क्षेत्र के रहसू बाजार में सोमवार को ग्राम सभा की भूमि पर बनी दुकानों की जांच करने पहुचे कसया तहसीलदार मांधाता सिंह ने जांच कर ग्राम प्रधानप्रतिनिधि अरविंद सिंह से दुकानदारो की सूची उपलब्ध करने का निर्देश दिया। 

रहसू जनूबी पट्टी निवासी नागेंद्र राय नदवा विशुनपुर निवासी श्यामसुंदर सिंह ने ग्राम सभा की जमीन पर बने दुकान पर आपत्ति जताते हुये उच्च न्यायालय में एक  जनहित याचिका दायर की हैं।याचिका में आरोप लगाया हैं कि ग्राम सभा की भूमि पर दुकानें नही बनी ये सड़क में बनी हुई हैं। जिसके आदेशा अनुसार तहसीलदार कसया मान्धाता सिंह ने अपने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुचकर ग्राम सभा की जमीन पर बनी दुकानों का निरीक्षण किया और पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविन्द सिंह  से दुकान किन- किन व्यक्तियों के नाम से आवंटित किया गया हैं सूचि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि, नंदलाल पाठक, रामाशीष सिंह,विश्वविजय सिंह,प्रभाकर राय,आदित्य राय,रामसेवक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi