Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कसया: भगवती जागरण राधाकृष्ण व शकर पार्वती झाकियां में भक्ति रस में डूबे लोग!

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 18, 2020, 4:38 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

गोबरही कुशीनगर से न्यूज़ अड्डा के लिये अनिल तिवारी

कसया तहसील क्षेत्र के गांव रामनगर बाजार में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मगलवार की रात गांव के युवा कलकारों के द्वारा भगवती जागरण संपन्न हुआ। इसमें युवा कलाकारों ने भक्ति गीत राधाकृष्ण रसलीला आदि झांकी निकाल कर माहौल को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मनोज प्रजापति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रजापति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में भाईचारा और प्रेम का माहौल पनपता है। उन्होंने आयोजक मंडल व युवा कलाकारों को सफल आयोजन की बधाई दी। जागरण का शुभारंभ गायक राजन गोड के गाए गणेश वंदना मुसवा के करके सवारी ए बाबा से हुआ। अमरजीत ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को सराबोर कर दिया। इस दौरान गांव के युवा कलाकारों ने प्रियंका काजल लीला अनुष्का आचल रिया रानी बिन्दु सतयम धनजंय बिबेक आदि ने राधाकृष्ण व शकर पार्वती का झाकियां प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया अभिषेक रजत आलोक गौरव सदीप शैलेश बिकास अमित अमरनाथ अमरजीत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi