कसया/कुशीनगर । जनपद के कसया तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बसडीला पाण्डेय में समाज सेवी डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में पंजीकृत श्रमिको का शिविर लगा कार्ड वितरण के साथ ही स्वास्थ्य योजना लाभ हेतु फॉर्म भरवाया गया । कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में भारतीय जनता मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष मिश्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रमो में श्रमिकों और मजदूरों का हित सर्वोपरि है और पंजीकृत श्रमिकों को बहुत सारी योजनाओं का लाभ सरकार देने पर विचार कर रही है असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का सहयोग करने के लिए श्री आशुतोष मिश्र ने डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय का भूरी भूरी प्रशंसा किए ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मंडल मंत्री श्री रवि प्रकाश मिश्र ने किया ।इस दौरान विनोद सिंह, डा0 ओम प्रकाश पाण्डेय,वीरेन्द्र सिंह ,मोसहब अंसारी, मो0 सलीम अंसारी,विजय प्रताप यादव,रामबाबू यादव,घनश्याम सिंह,शारदा शर्मा,सुरेंद्र यादव,गणेश पाण्डेय,हकीम अंसारी,नितेश गौड़,संजय गौड़,काशी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…