Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कसया सीओ कार्यालय से महज 50 मीटर की दुरी पर वाहनों की मनमानी से लगता है जाम!

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 28, 2020, 4:24 PM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मो. अज़हर/न्यूज अड्डा

कसया/कुशीनगर : कुशीनगर के कसया नगर में आये दिन कहीं ना कहीं राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना ही पड़ता है
परन्तु सबमे खास बात ये है कि कसया से पडरौना जाने वाले मुख्य मार्ग जो कि जिला मुख्यालय तथा जिला अस्पताल कुशीनगर का मुख्य मार्ग है जहाँ पर आये दिन घंटो जाम का सामना करना पड़ता है तथा इसी मुख्य मार्ग से आला अधिकारीयों और कर्मचारियों कि गाडियां गुजरती रहती हैं तस्वीरें ये बयां कर रही हैं कि लापरवाह टेम्पो और फलों के पटरी दुकानदारों के साथ ही कहीं ना कहीं कुशीनगर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी नाकामी का ये जीता जागता एक उदहारण है बता दें कि यहाँ पर जिला अस्पताल रविन्द्र नगर से दिन में अनेको बार मरीज को ले जाने वाले अम्बुलेंस को भी इस जाम का सामना करना पड़ता है ये सोचने वाली बात है कि कौन से मरीज का क्या हालत है कहीं किसी दिन इस जाम के कारण किसी मरीज को अपनी जान भी गंवानी पड़ सकती जहाँ से महज 50 मीटर की दुरी पर कसया सीओ कार्यालय है जहाँ पर ट्रैफिक पुलिस और कुछ होमगार्डो को ड्यूटी करते प्रतिदिन देखा जाता है जिनकी मौजूदगी में ही टैम्पो और जीप वाले मुख्य मार्ग पर ही अपनी गाडियां लगाकर दिन भर सवारियों की तलाश में रहते हैं जिसको इस मार्ग पर जाम होने का एक मुख्य कारण कह सकते है इसके साथ ही ये भी प्रतिदिन देखा जाता है कि रेडी वाले रोड पर ही अपनी रेडी लगाते हैं जिनके कारण भी ये मार्ग अवरुद्ध रहता है और पैदल राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहता है |

Advertisement

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi