News Addaa WhatsApp Group Join करें

कहां और कैसे खर्च होगा 20लाख करोड का पैकेज, आज बताएंगी वित्त मंत्री सीतारमण !

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 13, 2020  |  6:33 AM

1,616 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कहां और कैसे खर्च होगा 20लाख करोड का पैकेज, आज बताएंगी वित्त मंत्री सीतारमण ! WhatsApp
Responsive image

कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस आर्थिक पैकेज का इस्तेमाल कहां और कैसे होगा इस बात की जानकारी आज को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दें सकती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आर्थिक संकट से गुजर रहे देश की इकॉनोमी को बूस्ट देने के लिए 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज भारत की जीडीपी का करीब 10 फीसदी हिस्सा है, इन सबके जरिये देश के विभिन्न वर्गों और आर्थिक कड़ियों को जोड़ने में बल मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का यह पैकेज ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि इसका ब्योरा अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस ने भारत को आत्मनिर्भर बनने और दुनिया में आगे बढ़ने अवसर उपलब्ध कराया है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी लागू किया जाएगा पर यह पहले के तीन चरणों से काफी अलग होगा। बता दें कि लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होने जा रहा है। तीसरे चरण में भी कारोबारी गतिविधियों के मामले में कई तरह की रियायतें दी गई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking