Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

कुशीनगर: बच्चों में वितरित हुआ गर्म बस्त्र,खिलखिला उठे चेहरे!

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 26, 2020, 6:24 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

न्यूज अड्डा के लिये गोबरही/कुशीनगर से अनिल कुमार तिवारी

गोबरही/कुशीनगर हाटा विकास खण्ड के खड्डा तमासपुर के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को 50 बच्चों को सरकार के द्वारा मिलने वाले निःशुल्क स्वेटर का वितरण किया गया। जिसको पाकर बच्चों का चेहरा खिल उठा। ड्रेस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसआई रविन्द्र यादव रहे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें सभी बच्चों को निशुल्क ड्रेस स्वेटर जुता मोजा पुस्तक आदि दिया जा रहा है और शासन की मंशा है कि हर बच्चो को शिक्षित किया जाए। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह अपने बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित करें।इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य मुरली मनोहर, अध्यापक अभयानंद तिवारी, सहायक अध्यापक नीलम, सहायक अध्यापक अनिल तिवारी, विजयकांत मिश्र, जहाँगीर खान, सत्या राव, हरिकिशुन यादव, अरविंद सिंह, अमन, राम बड़ाई, रमन श्रीवास्तव, शमसाद खान, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi