News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, गंगा आरती में शामिल हुए लोग

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 31, 2022  |  8:53 PM

504 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुई छठ पूजा, गंगा आरती में शामिल हुए लोग
  • उदीयमान भगवान सूर्य के अर्घ्य के साथ 4 दिन से रखें व्रत का हुआ पारणा
  • जटाशंकर पोखरे पर हुई गंगा महाआरती, विधायक सहित व्रती महिलाओं व लोग हुए शामिल

खड्डा/कुशीनगर। छठ महापर्व के आखिरी दिन सोमवार को उदीयमान भगवान भास्‍कर को सुबह का अर्घ्य देने के साथ पूजा संपन्न हो गयी। भगवान को अर्घ्य देने के लिए खड्डा कस्वे के जटाशंकर एवं मानसरोवर छठ घाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घाटों पर भक्तों और व्रतियों की भारी भीड़ जमा हुई। लोग सुबह तीन बजे के आसपास से छठ घाटों पर पहुंचने लगे। वहीं कई व्रतियों ने रात भर पूजा-पाठ, भजन, कीर्तन, जगराता में शामिल होकर भगवान का ध्यान किया।

आपके लिए और..- ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही...

खड्डा का जटाशंकर पोखरा भव्य रूप से सजा रहा। भोर से व्रतियों ने घाटों पर पहुंचना शुरू कर दिया। सुबह होते ही उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोंगों ने लोक मंगल की कामना करते हुए सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हुए धन-धान्य, पुत्र, यश, ऊर्जा भगवान भास्कर से मांगी। विभिन्न गांवों के छठ घाटों पर स्थापित छठी मईया के प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया। जय छठी मईया के उद्घघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

जटाशंकर पोखरे पर सुबह पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच भव्य गंगा आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ, विधायक विवेकानंद पांडेय सहित नगरवासी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
माई भारत पंजीकरण अभियान’ के तहत पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…

ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा
ATM में मददगार बनकर करता था ‘खेल’, पिन देखते ही बदल देता था कार्ड! तमकुहीराज पुलिस ने 10 ATM कार्ड के साथ शातिर को दबोचा

कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…

फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…

हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हाटा में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था परखी

स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking