News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: बीमारी से डरें, टीके से नहीं- एसडीएम अरविंद कुमार

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 4, 2021  |  7:35 PM

1,289 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: बीमारी से डरें, टीके से नहीं- एसडीएम अरविंद कुमार WhatsApp
  • मुसहर बस्तियों में साफ- सफाई सहित वैक्शीनेशन के लिए ग्राम प्रधान लोगों को करें जागरूक- एसडीएम
  • टीकाकरण ही कोरोनो का एकमात्र विकल्प- तहसीलदार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत महदेवा में शुक्रवार को एसडीएम ने तहसीलदार के संग मुसहर बस्ती में टीकाकरण के प्रति गांव के लोगों को जागरूक किया। वैक्शिनेशन टीम को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को बैक्शीनेशन कराने पर जोर दिया गया।
शुक्रवार को एसडीएम अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस.के राय एवम् नायब तहसीलदार रवि यादव के साथ महदेवा गांव के मुसहर बस्ती के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को जागरूक किया गया। एसडीएम ने टीका लगवाने से परहेज करने वाले लोगों को समझाते हुए कहा कि कोरोनो महामारी के चपेट में आने से गरीब, निर्धन, किसान लोगों की असमय मौत हो गई है। सभी लोग बीमारी से डरें, टीके से नहीं। टीकाकरण करा लेने से परिवार सुरक्षित हो जाएगा। तहसीलदार डा. एस.के राय ने वैक्शिनेशन टीम की प्रगति की जानकारी लेते हुए ग्राम प्रधान से लोगों को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी सहित एएनएम, आशा वर्कर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में एसडीएम व तहसीलदार ने छितौनी नगर पंचायत के पथलेश्वरनाथ मंदिर के समीप सरकारी जमीनों की पैमाइश कराकर पौधारोपण के लिए चिन्हांकन कराया। इस दौरान एस एच ओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता, लेखपाल धीरज शुक्ला सहित पुलिस टीम व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए!...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील
साइबर ठगों ने उड़ाए ₹42,500, बरवापट्टी पुलिस ने वापस दिलाए! ठगी होने पर 1930 पर फोन करने की अपील

कुशीनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की रकम पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन…

पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking