Thursday, 26 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: उ0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित की गयी स्फूर्ति योजना

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 4, 2021, 7:42 PM IST • अब तक 1.1K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • इकाइयों की स्थापना /परम्परागत उद्दोगों/शिल्पियों के विकास हेतु 5 करोड़ तक के ऋण का प्राविधान

कुशीनगर | उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा समूह में कार्य करने वाले अनुभवी कारीगरों के विकास एवं उत्थान हेतु स्फूर्ति योजना संचालित है, इसके अंतर्गत गैर सरकारी संस्थाओं , समितियों फार्मर प्रोडूसर आर्गनाईजेशन ट्रस्ट अथवा साझेदारी फर्म / संगठन , सरकारी / अर्धसरकारी विभाग / संस्थाए , पंचायती राज संस्थाए , प्राइवेट अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनी एक्ट की धारा 465 (1) के अंतर्गत पंजीकरण का प्रमाण पत्र हो को कार्यदायी संस्था के रूप में विभिन्न प्रकार के ग्रामोद्योगी कलस्टर इकाईयों की स्थापना हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जाते हैं, जिसके पास स्वयं की भूमि अथवा संस्था के नाम पर 15 वर्ष की पंजीकरण लीज हो, योजनान्तर्गत परम्परागत उद्योगों / शिल्पियों के विकाश हेतु 5.00 करोड़ तक ऋण का प्राविधान है जिसका पूर्ण विवरण हिंदी भाषा में उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के वेबसाईट www.upkvib.gov.in स्फूर्ति लिंक पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है ! स्फूर्ति योजना के गाईड लाईन के अनुसार पूर्ण रूपेण भरे आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित कार्यालय – जिला ग्रामोद्योग अधिकारी नवल एकडमी के ठीक सामने सपहां रोड कसया , कुशीनगर , में दिनांक 18.06.2021 तक जमा किया जा सकता है, तथा विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi