खड्डा/कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने जुगाड़ से बने यन्त्र से कोरोनो की जंग लड़ने की तैयारी बना रखी है। इससे पुलिस के जवान ड्यूटी पर जाने से पूर्व भाप लेकर अपने फेफड़े के संक्रमण को बचाते हुए ड्यूटी पर डटे हैं।
खड्डा एस एच ओ आरके यादव ने बताया कि प्रेशर कूकर से पाइप लगाकर पुलिस के जवान खड़े होकर भाप ले अपने को सुरक्षित रखते हुए लोगों के जीवन बचाने में मदद कर रहें हैं। ड्यूटी से वापस आकर भी सभी पुलिसकर्मी पुन: इस जुगाड़ के यंत्र से भाप लेकर ही अन्य दिनचर्या का कार्य कर रहे हैं। इस विधा से सभी को सहूलियत मिल रही है। बताते चलें कि इस अभिनव प्रयोग का इस्तेमाल जनपद के कुछ अन्य थानों की पुलिस भी कर रही है। एस आई पीके सिंह, एस आई जीतबहादुर, एस आई रमाशंकर यादव, एस आई राजेश यादव, कां. उमाशंकर यादव महिला कां. प्रसून सिंह, मानसी सिंह आदि इस तकनीकी को आरामदेह बता रहे हैं।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…