Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार नहीं होंगे कोई मुख्य अतिथी

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 6, 2021, 11:01 AM IST • अब तक 821 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) पर इस बार कोई विदेशी मेहमान मुख्य अतिथि (Chief Guest) नहीं होगे. सरकार द्वारा किसी नए विदेशी मेहमान को अब इसके लिए फिर से निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. इससे पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) आमंत्रित थे लेकिन उन्होंने ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (UK Covid Strain) की वजह से भारत दौरा रद्द कर दिया है.

मंगलवार को ब्रिटिन प्रशासन ने पीएम जॉनसन का दौरा रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत नहीं जा पाने के लिए खेद व्यक्त किया है. साल 1993 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर गणतंत्र दिवस परेड पर मुख्य अतिथि थे. अगर बोरिस जॉनसन आते तो यह सम्मान पाने वाले वह दूसरे ब्रिटिश पीएम होते.

Advertisement

पीएम मोदी से बातचीत के दौरान ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने कहा कि जिस रफ्तार से ब्रिटेन में नया कोविड स्ट्रेन का प्रसार हो रहा है, उस लिहाज से मौजूदा दौर में उनका ब्रिटेन में रहना महत्वपूर्ण है, ताकि वह देश में वायरस संक्रमण की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. माना जा रहा है कि वायरस का नया वैरिएंट तेजी से संक्रमण फैलाता है. नए वायरस के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा संबंधी प्रतिबंध भी लगाए हैं. यात्रा पर अस्थायी बैन लगाने के बावजूद 30 से ज्यादा देशों में म्युटेंट वर्जन से संक्रमण के मामले पाए गए हैं. भारत में इस तरह के 58 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज या तो ब्रिटेन से आए हैं या फिर ब्रिटेन के यात्रियों के संपर्क में आए थे.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi