News Addaa WhatsApp Group Join करें

चाईल्ड एंड एजुकेशन संस्था ने स्कूलों की जबरन फीस वसूली पर शुरू की जनजागृति।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jun 25, 2020  |  3:10 PM

2,181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
चाईल्ड एंड एजुकेशन संस्था ने स्कूलों की जबरन फीस वसूली पर शुरू की जनजागृति।
पालघर।नोवल कोरोनो वायरस कोविड-19 के चलते फैली महामारी के बाद आम लोगों की गाड़ी पटरी पर कब चढेगी यह प्रश्न तो है ही लेकिन तमाम स्कूलों ने इस मुश्किल घड़ी में सामाजिक सरोकार की बात तो दूर खलनायक की भूमिका अदा करते हुए जबरन फीस वसूली हेतु अभिभावकों पर मैसेज एवं टेलीफोनिक बातचीत के माध्यम से दबाव बना रहे है। लोगों को बैकों की ईएमआई, किराये, बिमारी के लिए दवाओं, नौकरियों, रोजगार एवं रोजमर्रा की शामत आयी है और स्कुल प्रबंधन फीस का राग अलाप रहे है।

आज की हॉट खबर- जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध :...

       आलम यह भी है कि दुर्भाग्य वश कुछ राज्य सरकारों ने आँनलाईन पढाई की हरी झंडी देकर स्कूलों को फीस वसुलनें की मानो परोक्षतः छुट ही दे डाली है। अभी कुछ अर्से पहले तक बच्चों को स्कुलों,सरकारों की ओर से बच्चों की बिगडऩे की बात बताते मोबाईल से दूर रखने को कहा जाता था।आज वही लोग मोबाईल पर ही आँनलाईन पढाई की बात करते सेखी बघारते नजर आ रहे है।जिससे फीस वसुली का मुनाफा जो होने वाला है।
        अब इस बेबुनियाद आम जनमानस की हालत को देखते हुए चाइल्ड एंड एजुकेशन संस्था संपूर्ण भारत में मजबूर अभिभावकों की बिलखती आवाज को सरकार तक पहुचाने के लिए आँन लाईन फार्म का माध्यम बना दुखड़ा सुनाने को ठानी है। इस आँन लाईन फार्म के जरिए सभी मजबूर अभिभावकों से अनुरोध किया है कि आप आर्थिक हालात के साथ आँन लाईन पढाई की नई मोबाईल की दिक्कतें,बच्चों के जरूरी अभ्यास को लेकर तमाम तकलीफों को आँनलाईन फार्म में दर्शा सकते है। चाइल्ड एंड एजुकेशन संस्था आपकी समस्या सरकारों तक पहुंचाने व उसकी मुक्कमल हल के लिए आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का शरण लेते हुए जनहित याचिका तक दायर करने का मन बनाया है।
      बतादें कि पूर्व में स्कूलों को भारतीय संविधान ने सरस्वती की विद्या मंदिर का दर्जा दिया था। लेकिन आजकल स्कूलों को पेशेवर लोगों ने लक्ष्मी का मंदिर व्यापारिक प्रतिष्ठान बना लिया है। फिलहॉल पालघर जिले के नायगांव में संस्था के कर्मयोगी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अभिभावकों से मिलकर शिक्षा के मौलिक अधिकारों को बताते हुए आँनलाईन फार्म की जानकारी भी दी है।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी

खड्डा, कुशीनगर । खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को…

हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण
हाटा: सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण

हाटा/कुशीनगर । शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप: कुशीनगर में 5 ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की पेनाल्टी; 214% बढ़ा राजस्व
खनन माफियाओं में मचा हड़कंप: कुशीनगर में 5 ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई, लाखों की पेनाल्टी; 214% बढ़ा राजस्व

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग…

बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
बोदरवार में रैली निकाल कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बोदरवार, कुशीनगर :- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर बाजार के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking