News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाषा के नाम पर हिंसा गलत,हिंदी भाषियों पर अत्याचार बंद हो- करुणेश

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 6, 2025  |  6:36 PM

100 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाषा के नाम पर हिंसा गलत,हिंदी भाषियों पर अत्याचार बंद हो- करुणेश WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

श्री पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज सकारात्मक मध्यस्ता कर हिंदी भाषियों पर हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोकने की मांग की है। श्री पांडेय ने कहा कि हर भाषा का सम्मान हो, भारत में अनेक भाषाएँ हैं, लेकिन हिन्दी 75 करोड़ लोग बोलते हैं ।भाषा या जाति के नाम पर नफ़रत फैलाने वाले लोग, भारत की जड़ों पर चोट कर रहे हैं। सभी भारतीय भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, और हर क्षेत्रीय भाषा का सम्मान होना चाहिए लेकिन किसी को केवल इसलिए पीटना कि वह हिन्दी बोलता है, यह सिर्फ़ भाषाई असहिष्णुता नहीं, बल्कि गहरे जातिवादी और विघटनकारी मानसिकता का प्रतीक है।

महाराष्ट्र में मराठी, गुजरात में गुजराती, कर्नाटक में कन्नड़, तमिलनाडु में तमिल ठीक है, लेकिन क्या हिन्दी बोलने वाला वहाँ अपमान या हिंसा का पात्र बनेगा यदि ऐसा होता है तो यह अक्षम्य और भारत को खंडित करने जैसा है ।

श्री पांडेय ने कहा कि यदि भाषा के नाम पर गुंडई करने वालों पर तत्काल लगाम नहीं लगाई गई तो भाषाई घमंड के कारण भारत 28 टुकड़ों में बंट जाएगा । उन्होंने मुख्यमंत्री से इस बेहद गंभीर व चिंताजनक विषय पर मुख्यमंत्री संज्ञान लेकर कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking