News Addaa WhatsApp Group Join करें

एकाध जगहों को छोड़ सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 6, 2025  |  6:34 PM

258 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एकाध जगहों को छोड़ सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ मुहर्रम का पर्व WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम रविवार को रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत थोड़ा झड़प के बाद शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

इस मौके पर ताजिया जुलूस निकाली गयी। जुलूस के दौरान आपसी सौहार्द देखने को मिला। ताजिये की जुलूस में हिन्दुओं ने शिरकत कर भाईचारे के रिश्ते को मजबूत किया। इमाम हुसैन और उनके जानशीनो की शहादत पर सीना पीट-पीटकर गम जताया गया। गाजिया और इस्लामियां अखाड़ा नं0 1 मां काली मंदिर वार्ड नं0 21 नगर रामकोला एवं इस्लामियां अखाड़ा उर्दहा 2 रामकोला के मुस्लिम युवकों ने जुलूस के दौरान हैरत अंगेज करतब दिखाये और तिरंगा भी लहराते रहे। इस दौरान अमरजीत गोविंद राव, जय सिंह गोविंद राव, सभासद मैनुद्दीन अली, साहबज़ादा, मटरू, शराफत अली, नर्सरी, सोनू, मुनियाऊ, ग्यासुद्दीन अली,वसीम अली उर्फ मोहन, फैयाज अली, शराफत अली, हदीस साहबज़ादा सुहेल सैयद, आलम, नसीम, शब्बीर हुसैन, नेसार अहमद, फैयाज अहमद, बिस्मिल्ला, जैनुद्दीन सहित तमाम लोगों के अलावा उप निरीक्षक रामबदन चौहान, उप निरीक्षक दिनेश यादव, कांस्टेबल शिव बदन यादव, कांस्टेबल चंदनकुमार, जितेंद्र कुमार भी रहे। मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में कोई घटना न घटे प्रशासन पूरी तरह सतर्क रही।क्षेत्र में एक- दूसरे गावों के ताजिया मिलान के बाद देर रात्रि तक कर्बले पर मेला लगा रहा।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टेकुआटार बाजार में जुलूस के दौरान नारेबाजी को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हो गई लेकिन विवाद बड़ा रुप ले इसके पूर्व ही मौजूद पुलिस/प्रशासन ने बीच-बचाव कर समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया हालांकि झड़प के दौरान एक बालक चोटिल हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में निगहबानी बनाये रही। टेकुआटार में थोड़ा कहा-सुनी हो गई थी, समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking