Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ
Advertisement

जरुरतमंदों को किया खाद्य सामग्री का वितरण।

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 1, 2020, 2:29 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट
सुकरौली बाजार, कुशीनगर
कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण की वजह से विश्व इस आपदा से संघर्ष कर निपटने का कार्य कर रहा है। देश मे लागू लॉक डाउन की वजह से प्रवासी श्रमिक कल कारखाने व निर्माण कार्य बंद हो जाने की वजह से देश प्रदेश के अन्य शहरों से अपने घरों को वापस आ गए। प्रदेश सरकार श्रमिको व राशन कार्ड धारकों को तीन माह तक मुफ्त राशन दे रही है। परंतु कुछ ऐसे परिवार भी है जो इससे वंचित रह जा रहे है। जिसके लिए कुछ समाजसेवी गांवो में पहुंंच कर जरूरत मंद लोगो को खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे है। विकास खण्ड के गांव पिडरा गोविंद टोला में सोमवार को समाजसेवी ऋषि त्रिपाठी, सुभाष पांडेय ने  लगभग चार दर्जन जरूरत मंद परिवारों में खाद्य सामग्री वितरण किया। इस  दौरान वीरेंद्र पाठक, हरिश्चंद्र तिवारी, राजकुमार निषाद, श्रीकांत तिवारी, योगेश शुक्ल, दिलीप गुप्ता, मोनू पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi