Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

जलजमाव से सडक़ का हाल बेहाल।।

न्यूज अड्डा डेस्क
May 22, 2020, 4:05 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

विश्वजीत राय की रिपोर्ट:-

पिपरा बाजार/कुशीनगर
विशुनपुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मिठहा माफी के राजस्व गांव पिपरा खुर्द के मुख्य मार्ग पर जल जमाव होने से जहाँ आवागमन प्रभावित हो रहा है वही जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका  बनी हुई है।
उक्त गांव में जल निकासी के लिए बनी नाली टूट गई है जिससे मुख्य मार्ग पर हमेशा जल जमाव बना रहता है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।आए दिन उक्त जल जमाव भरे मार्ग पर दो पहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल भी होते रहते है। लगातार जल जमाव होने से गांव में जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है साथ ही सड़े पानी से उठने बाली दुर्गंध से अगल बगल रहने वालो का सास लेना भी मुहाल बना हुआ है।सबसे बड़ी बिडम्बना यह है कि अनेको बार सूचना देने के बाद भी गांव के जिम्मेदार उक्त समस्या के समाधान में अपनी रुचि नही दिखा रहे है ऐसे में ग्रामीणों ने उक्त समस्या के समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग से निजात दिलवाने की मांग की है।
इस सम्बंध में सीडीओ कुशीनगर ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही था अब जानकारी हुआ है।मौके का जांच कराकर समस्या दूर करादिया जाएगा।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi