News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहीं रहे MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी, 98 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 3, 2020  |  9:01 AM

1,328 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहीं रहे MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी, 98 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन! WhatsApp
Responsive image

महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक और मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) का निधन हो गया है. 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी. मिली जानकारी के मुतबिक, सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) का निधन हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक, उनको कोरोना हुआ था, जिससे ठीक होने के बाद उनको हार्ट अटैक आया.

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था. MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी. सिर्फ पांचवी क्लास तक पढ़े धर्मपाल गुलाटी ने जीवन में हर ऊंचे मुकाम को छुआ. यूरोमॉनिटर ने बताया था कि धर्मपाल गुलाटी एफएमसीजी सेक्टर के सबसे ज्यादा कमाई वाले सीईओ थे.

2018 में उन्हें 25 करोड़ रुपये इन-हैंड सैलरी मिली थी.
आर्य समाज से जुड़े धर्मपाल गुलाटी दान-पुण्य में भी काफी आगे रहते थे. अपनी सैलरी का करीब 90 फीसदी हिस्सा वह दान कर दते थे. जानकारी के मुताबिक, 20 स्कूल और 1 हॉस्पिटल भी उनके द्वारा चलाए गए हैं.

*1,500 रुपये लेकर आए थे भारत*

गुलाटी का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट (पाकिस्तान) में हुआ था. 1947 में देश विभाजन के बाद वह भारत आ गए. तब उनके पास महज 1,500 रुपये थे. भारत आकर उन्होंने परिवार के भरण-पोषण के लिए तांगा चलाना शुरू किया. फिर जल्द ही उनके परिवार के पास इतनी संपत्ति जमा हो गई कि दिल्ली के करोल बाग स्थित अजमल खां रोड पर मसाले की एक दुकान खोली जा सके. 2 हजार करोड़ रुपये बाजार मूल्य के महाशियन दि हट्टी (MDH) ग्रुप के सीईओ गुलाटी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking