Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नेबुआ: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मासूम की मौत, पढ़ें पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 30, 2020, 6:08 PM IST • अब तक 1.8K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पीपरा बाजार/कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थानां क्षेत्र के कोटवा घुघली मार्ग पर सोमवार की सुबह नौ बजे कौवासार गांव के पास बाइक पर जा रहे बारह बर्षीय युवक की गन्ना लदी ट्रैक्टर  ट्राली के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। खड्डा थानां क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी मुन्ना जायसवाल का बारह बर्षीय पुत्र अनूप अपने पड़ोसी संतोष जायसवाल के साथ मोटरसाइकिल से भुजौली से सेखुई खजूरी जा रहा था कि कोटवा घुघली मार्ग पर कौवासार गांव के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से ठोकर लगने से मोटरसाइकिल से गिरकर ट्राली के नीचे दब गया जहाँ मौके पर ही मौत हो गयी।ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर ट्रेलर लगा सड़क जाम कर दिया सूचना मिलने पर पहुचे परिजन तो माँ लखपति देवी बेटे का शव देख बेहोश हो गयी । सूचना मिलने पर पहुचे नेबुआ नौरंगिया पुलिस प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर जाम समाप्त करवाया ।पुलिस शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिये ले गयी।दो घंटे जाम रहा कोटवा घुघली मार्ग।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi