Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नेबुआ नौरंगिया: परसौनी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीणों में दहशत!

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 27, 2020, 12:29 PM IST • अब तक 2.7K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अजीत यादव/ न्यूज़ अड्डा

नेबुआ नौरंगिया / कुशीनगर | नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के ग्रामसभा परसौनी गांव में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है, वही प्रशासन की टीम गांव में आकर मुख्य मार्ग को सील करवा दिया है, स्थानीय ग्राम वासियो को अपने घरों में ही रहने और सोसल डिस्टेसिंग तथा फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करने का आदेश दे दिया गया है,

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर काम करता है और कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था, स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित मरीज को इलाज के लिये अपने साथ ले गयी है तथा इसके सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा है,
संक्रमित के घर और उसके आस पास के क्षेत्रो को सेनिटाइज करवाने का आदेश दे दिया गया है, स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को घरो से बाहर निकलने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगा दिया है,
हल्का एसआई रामअवध राम ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के घर के आस पास के मार्ग को बैरियर लगाकर अवरुद्ध कर दिया गया है, किसी भी व्यक्ति को गांव से बाहर आने और जाने पर पावंदी लगा दी गयी है, जब तक यह क्षेत्र हॉटस्पॉट में रहेगा, तब तक यहां इसी तरह से पाबंदी चलती रहेगी,
नायब तहसीलदार खड्डा रवि यादव, कानूनगो कोटवा रामनवल पटेल, हल्का लेखपाल अनिल चौहान, एसआई रामअवध राम, ग्राम प्रधान कन्हैया चौरसिया, कोटेदार सीताराम यादव के देखरेख में मुख्य मार्ग को सील करवा दिया गया, सील करवाने में अनेको ग्रामीणों ने भी मदद किया ..!!

News Addaa

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi