Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 10, 2020, 11:53 AM IST • अब तक 1.4K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार देर रात एक बार फिर से सीजफायर तोड़ा। सीमापार से जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास फायरिंग की। इसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट देवेंद्र आनंद के मुताबिक, गोलीबारी में हवलदार संबुर गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह बीते दो दिन में दूसरी ऐसी घटना है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी एलओसी के पास पुंछ जिले में बालाकोट सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था। सीमापार से रात दो बजे से पौने तीन बजे तक फायरिंग हुई थी। इसमें 65 साल की महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

6 महीने में 2 हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तानी सेना एलओसी के उस पार से भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार सीजफायर तोड़ा। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल केवल जून में ही पाकिस्तान ने 114 बार उल्लंघन किया है। पिछले साल 3168 और 2018 में 1629 बार युद्धविराम उल्लंघन किया गया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi